-->
आज का राशिफल

आज का राशिफल

 



19 अप्रैल दिन सोमवार को चंद्रमा और मंगल के संयोग से धन का योग बना है | 
इस शुभ योग से कर्क और मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखमय रहेगा इन लोगो को धन और करियर में भाग्य का साथ मिलेगा | आज के राशिफल में जानिए (१९ अप्रैल २०२१) में  आपका दिन कैसा रहेगा | 

मेष - निवेश करने से बचें. आपका धन भाव इस समय थोड़ा खराब स्थिति में है. स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है. परिवार के लोगों से न उलझें. सूर्य देव को जल देना जारी रखें | आज आपको अपने किसी मेहमान के आने से प्रसन्नता होगी क्योंकि उससे आपको लाभ होगा। साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने पार्टनर से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज आप अपनी माता जी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। मामा पक्ष से भी धन लाभ होता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने से रहने लेकर जा सकते हैं।

वृष - लग्‍न में लग्‍नेश वक्री होकर बैठे हैं. सूर्य और चंद्रमा का भी गोचर है. मानसिक और शारीरिक स्थिति आपकी ठीक नहीं दिखाई पड़ रही है. प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक है. बिजनेस मध्यम है. किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें. मां काली की आराधना करते रहें | 
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको अपनी आय और व्यय का ध्यान रखना होगा। व्यापार में नए-नए लाभ हाथ आएंगे, जिसके आपको लंबे समय से तलाश थी। आज आप कोई नया घर व दुकान खरीद सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने भाई के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उस में कुछ गिरावट आ सकती है।

मिथुन - आज आप अपने मान सम्मान को ध्यान में रखते हुए कार्य करे और किसी भी तरह के अनैतिक गतिविधियों से दूर रहे, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। यदि आपने कोई बैंक लोन या किसी से कोई कर्जा लिया हुआ है, तो आज आप उस से मुक्त हो सकते हैं और आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी। नौकरी से जुड़े जातक अपने ऑफिस के कार्य में जल्दबाजी बिल्कुल ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है, जिसकी वजह से अपने अधिकारियों व सीनियर से भी संबंध खराब हो सकते हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार चल रहा है, तो आज उसमें लाभ होगा |
 

कर्क- आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं. शारीरिक स्थिति भी सुधर रही है. प्रेम ठीक है. मंगल कुंभ राशि का है. कुंभ राशि का मंगल बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं देगा. आपकी मानसिक स्थिति खराब होगी. गुस्से पर कंट्रोल नहीं रहेगा. सावधान रहें. हनुमान जी की प्रार्थना करें.

सिंह- शासन सत्‍ता से मदद मिलेगी. अधिकारी प्रसन्‍न होंगे. बिजनेस में फायदा होगा. प्रेम के लिए स्थिति अच्छी नहीं है. फैसला लेने की क्षमता में अभी समस्‍या होगी. भावुक बने रहेंगे. पीली चीज पास में रखें. भगवान विष्‍णु की वंदना करते रहें | 

तुला - आज का दिन आपके चारों ओर के वातावरण में खुशहाली लेकर आएगा, जिससे आपका दिल और दिमाग दोनों प्रसन्न रहेंगे और आपके चेहरे पर उत्तम तेज होगा, जिसका भरपूर फायदा उठाएंगे। आज आप अपने सभी लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे और अपने धन को चार गुना करने की कोशिश में लगे रहेंगे। यदि कोई पारिवारिक तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कोई बहसबाजी हो सकती है। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

कन्‍या- परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. प्रेम और बिजनेस मध्‍यम है. स्वास्थ्य मध्‍यम से बेहतर की ओर है. गणेश जी की पूजा करें. कोई हरी चीज पास में रखें | 

वृश्चिक - आज का दिन कुछ निराशाजनक रहेगा। विद्यार्थियों को भी अधिक एकाग्रता के साथ परीक्षा की तैयारी करनी होगी। आज आपके भाई को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। घर परिवार में आज कोई तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। सायंकाल तक पिताजी की सलाह से पारिवारिक तनाव कम हो जाएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज आप अपने पिताजी व माता जी को इसी तीर्थ स्थान के दर्शन कराने लेकर जा सकते हैं।

धनु- थोड़ा डिस्‍टर्ब रहेंगे. लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य और मानसिक स्थिति को लेकर बड़ों का आशीर्वाद मिलता रहेगा. पानी अच्‍छे से पिएं. स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम और बिजनेस ठीक-ठाक है. लाल चीज पास में रखें. बजरंग बली की आराधना करते रहें | 

मकर - आज के दिन आपके लिए कुछ उन्नति भरा रह सकता है। आज आप अपने व्यवसाय को उचाईयों पर लाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे और नई नई नीतियां बनाएंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आज धन उधार देना पड़े, तो सोच समझ कर दें, क्योकि रिश्तों में दरार भी आ सकती है। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। जीवनसाथी को आज कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके लिए भागदौड़ व व्यय दोनों अधिक होगा। यदि आपका पारिवारिक संपत्ति से संबंधित कोई मामला कानूनी है, तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है।

कुंभ- जमीन, घर और गाड़ी की खरीददारी कर सकते हैं. घर में कुछ निगेटिव एनर्जी का संचार हो रहा है. सावधान रहने की जरूरत है. स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम और प्रेम ठीक-ठाक है. बिजनेस में लाभ होगा. गणेश जी की पूजा करते रहे | 

मीन- आपको जल्द मेहनत का फल मिलेगा. स्थितियां अनुकूल होती रहेंगी. स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें. प्रेम और बिजनेस आगे चलकर ठीक हो जाएगा. पीली चीज पास में रखें. भगवान विष्‍णु की आराधना करते रहें | 

0 Response to "आज का राशिफल"

एक टिप्पणी भेजें

Please don't enter any spam link in the comment box

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article