एक पेड़ और २० तरह के स्वाद वाले आम जो आपको कोरोना जैसी घातक बीमारी से भी बचएगा
आरिया (अफसर अली ) :- एक पेड़ से २० तरह के स्वाद वाले आम जो आपको कोरोना जैसी घातक बीमारी से भी बचएगा | ऐसा ही हुआ है नरपतगंज प्रखंड के पलासी निवासी कादिर अंसारी नाम के एक शख्स ने एक ऐसा पेड़ उगया है जिसमे २० तरह से स्वाद वाले आम का दावा है जो आपको जैसी घातक बीमारी से लड़ने में मददगार होगा | एक वृक्ष, आम के स्वाद बीस तरह के। कक्षा पांचवी तक पढ़े कादिर ने लॉकडाउन के दौरान इस पर काम बिचार किया और इसका नाम एंटी कोरोना रख दिया। उनका दावा है कि इसमें बीस अलग-अलग किस्म के स्वाद वाले आम फलेंगे। सभी का स्वाद भी प्रजाति के अनुरूप होगा। इसमें बंबइया, मालदह, नवरस, दशहरी, कलकतिया, फजली आदि प्रजातियों की किस्में होंगी। एक आम का वजन ढाई से तीन साढ़े तीन किलोग्राम तक होगा। पेड़ भी बहुत बड़ा नहीं होगा। पौधे लगाने के महज दो साल के अंदर पेड़ फल देने लगेगा। उन्होंने बताया कि इसे तैयार करने में काफी दिन लगे। इस बार फल भी लगे, लेकिन कुछ दिनों पहले आई आंधी में सारे फल गिर गए। अब वे व्यापक पैमाने पर पौधे तैयार कर रहे हैं।
ऐसे उगाया पौधा
कादिर ने बताया कि बीस अलग-अलग किस्मों के आम के पौधे की कलमबंदी कर उसने नई किस्म तैयार की। इसके लिए दो-तीन वर्षों से लगातार प्रयास कर रहे थे। अपनी नर्सरी में कई किस्मों के आम के पौधे आने के बाद विचार कर कलम बांधना शुरू किया। पौधे की डंटल को छील कर उसमें कलम बांधने के बाद उसे छोड़ दिया। यह सफल रहा। इस बार फल भी आया। एक-दो साल में इस तरह के पौधे उपलब्ध कराने लगेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार आंधी में फल झड़ गए। वे कृषि विभाग के अधिकारी को इसे दिखाने वाले थे।
उद्यानिकी के क्षेत्र में ग्राफिटिंग तकनीक (कलमबंदी विधि) से नई किस्मों के पौधों की ग्राङ्क्षफ्टग कर फलों की गुणवत्ता में प्रयोग किए जा रहे हैं। कादिर का प्रयोग और दावा सराहनीय है। एक ही प्रजाति के पौधे में अच्छी नस्ल के पौधों की ग्राङ्क्षफ्टग कर कलमी नस्ल तैयार की जा सकती है। - एके सिन्हा, कृषि विज्ञानी, अररिया।

0 Response to " एक पेड़ और २० तरह के स्वाद वाले आम जो आपको कोरोना जैसी घातक बीमारी से भी बचएगा "
एक टिप्पणी भेजें
Please don't enter any spam link in the comment box