-->
 सलमान खान ने  पहली बार किया onscreen kiss, राधे के लिए सलमान ने तोड़ी सालों पुरानी कसम!

सलमान खान ने पहली बार किया onscreen kiss, राधे के लिए सलमान ने तोड़ी सालों पुरानी कसम!


सलमान खान की फिल्म राधे के ट्रेलर ने सभी को हैरान करके रख दिया है. राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में धमाकेदार एक्शन के साथ-साथ सलमान खान यहां दिशा पाटनी  से फ्लर्ट करते भी नजर आ रहे हैं. हालांकि इसके अलावा सलमान खान ने ट्रेलर में ऐसा कुछ कर दिया है, जिसे उन्होंने कभी ना करने की कसम खाई थी | फिल्म राधे के ट्रेलर में सलमान खान, एक्ट्रेस दिशा पाटनी को किस करते नजर आ रहे हैं. इस किस की आपको हल्की-सी झलक देखने को मिलेगी, लेकिन फिर भी फैंस के बीच  खलबली मच गई है. शैडो वाले इस सीन में दिशा खड़ी हैं और सलमान आकर उन्हें किस करते हैं | 



सलमान खान (Salman Khan) की फिल्‍म 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' में दिशा पाटनी के साथ किसिंग सीन की हर तरफ चर्चा होने लगी है और लोग कहने लगे हैं कि उन्होंने अपनी नो किसिंग रूल तोड़ा है। हालांकि, ऐसा नहीं है क्योंकि इस सीन में बड़ा झोल है।  सलमान खान बॉलिवुड के उन ऐक्टर्स में गिने जाते हैं जिन्हें Liplock Kiss सीन से बेहद परहेज है। हालांकि, द‍िलचस्‍प है क‍ि 'राधे' के ट्रेलर में दिशा पाटनी के साथ जो किसिंग सीन नजर आ रहा है, उसमें एक बड़ा झोल है।
 दरअसल सलमान की छवि उन ऐक्टर्स में शामिल है, जिसके बारे में बच्चा-बच्चा जानता है कि वह पर्दे पर किसी ऐक्ट्रेस को KISS नहीं करते। अपने रोमांटिंक सीन से दर्शकों का दिल पल भर में जीतने वाले सलमान ने हिरोइनों को Kiss ना करने का रूल बना रखा है।


अब बात करते हैं सलमान की फिल्म 'राधे' की, जिसमें सलमान दिशा पाटनी को Kiss करते दिख रहे हैं। हालांकि, ट्रेलर में किस वाला जो सीन आपको नजर आ रहा है, वह सच नहीं बल्कि आपके मन का भ्रम है। जी हां, इस सीन में एक मजेदार झोल है। दरअसल सलमान खान इस सीन में दिशा को Kiss कर ही नहीं रहे।जब आप इस वीडियो को स्लो मोशन में देखेंगे तो पूरा माजरा समझ जाएंगे। वीडियो की सेटिंग पर जाकर जब आप इसके Playback speed को सबसे कम रिजॉल्यूशन पर देखेंगे तो पूरी कहानी आप खुद समझ जाएंगे। दरअसल दिशा के लिप्स के ऊपर पट्टी चिपकी है। यह सीन ट्रेलर में 2 मिनट 1 सेकंड पर मौजूद है, जिसे स्लो मोशन करने पर साफ दिख रहा है कि सलमान उनके लिप्स पर नहीं बल्कि होंठ के नीचे KISS कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप समझ जाएंगे कि सलमान ने Kiss को लेकर अपना कोई रूल नहीं तोड़ा है, बल्कि उन्होंने पुलिस के रोल में अपने फैन्स को भी चकमा दे दिया है। ट्रेलर को देख ट्विटर पर इस किस सीन को जोरदार चर्चा है और लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं।

अब अगर आप सलमान खान के सच्चे फैन हैं, तो आप जानते होंगे कि सलमान खान ने सालों पहले पर्दे पर कभी किस ना करने की कसम खाई थी. सलमान हमेशा से कहते रहे हैं  कि वह शर्मीले व्यक्तित्व के इंसान हैं, जो पर्दे पर इंटिमेसी और किसिंग को सही नहीं मानते हैं. हालांकि अब इतिहास में पहली बार सलमान खान खुद किसिंग सीन देते नजर आए हैं | 

0 Response to " सलमान खान ने पहली बार किया onscreen kiss, राधे के लिए सलमान ने तोड़ी सालों पुरानी कसम!"

एक टिप्पणी भेजें

Please don't enter any spam link in the comment box

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article